जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत समैसा गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर पति सास समेत चार पर लगाया दहेज उत्पीडन का आरोप लगाया है। कप्तान के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि विवाहित का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज से जून 2009 में अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपुर थानांतर्गत सोनगांव निवासी रियाज पुत्र राशिद से हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं, पति द्वारा 20अप्रैल को गांव में छोड़ भाग निकले थे। तब से विवाहिता मायके में रह रही है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीडन समेत विभिन्न धाराओं में पति रियाज, सास मोरुन्निशा, देवर नियाज और सद्दाम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी। इस बाबत कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
विवाहिता ने पति समेत चार पर दहेज उत्पीडन का लगाया आरोप

Previous article
Next article

