Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमहिला दिवस के अवसर निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न

महिला दिवस के अवसर निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। महिला दिवस के अवसर सभी वर्ग के महिलाओ के लिए हृदयांश मदर केयर हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर और अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.सुलोचना सिंह, वरिष्ठ सर्जन डॉ.आर.पी.शुक्ला, वरिष्ठ सर्जन डॉ.एस.पी.अग्रवाल के दीप प्रज्वलित कर के किया। शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ के द्वारा महिलाओं की समस्या, गर्भवती महिला, सुगर, उच्च रक्तचाप, थायरायड के साथ प्रâी चेकअप और मुफ्त में दवा का वितरण किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि डॉ.सुलोचना सिंह ने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाना बहुत ही सराहनीय कार्य है। शिविर में आए हुए अतिथियों को भागवत गीता और आशा बहुओं के साथ स्टॉफ नर्स के साथ केक काटकर सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 250मरीजों को देखा गया और दवा वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट अध्यक्ष उर्वशी सिंह, अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, आरती प्रजापति, शुभम निषाद, सपना पाल, गायत्री शारदा, मुमताज, शिविर का संचालन मीरा अग्रहरी ने किया। शिविर के अंत मे आए हुए सभी लोगों का आभार डॉ.श्वेता गुप्ता और डॉ.आर.के.गुप्ता ने किया।