Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरविधानसभा में उठा पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज करने का मामला

विधानसभा में उठा पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज करने का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा ठेकेदारो पर फर्जी मुकदमे का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। विधानसभा में मामला उठने के बाद पुलिस का हाथ-पांव फूल रहा है। फिलहाल पीड़ित पक्षों को न्याय की किरण दिख रही है। कोतवाली क्षेत्र के ठकठौलिया गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान चन्दू यादव के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। चन्दू यादव रेलवे माल गोदाम पर लगने वाले रैक की अनलोडिंग ठेकेदार हैं। सीमेंट की कम्पनियों ने इन्हें लोडिंग अनलोडिंग हेतु नियुक्त किया है। बताया जाता है कि बीते वर्ष दिसम्बर माह में दर्जन भर लोगों ने रैक पाइंट पर पहुंच काम रोक दिया। जब ठेकेदार चन्दू यादव को पता चला तो मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि इस दौरान पहुंचे लोगों ने हड़काना शुरू किया। मामले की सूचना रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दिवाकर कों दी गयी। मौके पर पहुंच प्रभारी ने जब बात किया तो उन लोगों ने ठेकेदारी करने की इच्छा जताई। जिस पर अधिकृत पत्र लाने की बात कर कार्य प्रारम्भ कराया गया। वहीं इस बावत स्टेशन अधीक्षक विरेन्द्र यादव ने बताया कि सीमेंट के लोडिंग अनलोडिंग के अधिकृत ठेकेदार चन्दू यादव है। फिलहाल कोतवाली पुलिस में विवेक गौतम पुत्र दल सिंगार निवासी जमदरा गुडबडी की तहरीर पर चन्दू एवं भतीजे अखिलेश यादव के विरुद्ध 61 दिसम्बर को एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया। वहीं जनपद के लाइन बाजार निवासी फूल कुमारी यादव एवं जय प्रकाश यादव के विरुद्ध परासिन गांव निवासी सतेन्द्र पुत्र विनोद ने मामला दर्ज कराया है। साथ ही सुईथाकला सरपतहा निवासी पवन पांडेय पुत्र संजय पांडेय ने सरायख्वाजा निवासी राज कुमारी सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह के विरुद्ध कोतवाली में मामला पंजीकृत हुआ है। लेकिन तीनों मामलों के वादियों ने मामला दर्ज कराने से इंकार किया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि मामला मेरे तैनाती के पहले का है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जायेगी।