― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्युत विभाग संग डीएम ने की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

विद्युत विभाग संग डीएम ने की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के द्वारा नये संयोजन देने विषयक बैठक संपन्न हुई। बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत ने बताया है कि मीटर रीडर एवं विद्युत सखियों के द्वारा सर्वे किया जाना है कि जनपद में कितने हाउसहोल्ड अलग-अलग विद्युत कनेक्शन लिए हैं जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी मीटर रीडर एवं विद्युत सखियों की कार्यशाला आयोजित कर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इसके संबंध में एक प्रारूप उपलब्ध कराया जाए और सभी विद्युत सखियों मीटर रीडर को अलग-अलग क्षेत्र आवंटित किया जाए और प्रतिदिन उनसे रिपोर्ट लिया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान चलाकर 1 महीने के भीतर सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, डीसीएनआरएलएम ओपी यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...