Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनगर में चला बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण

नगर में चला बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर के पुरानी सब्जी मण्डी मोहल्ले में बुधवार को अचानक बुलडोजर गरजने लगा। देखते ही देखते अवैध निर्माण को ढहा दिया गया।

मुंगराबादशाहपुर नगर के पुरानी सब्जी मंडी मोहल्ले में कुछ लोगों द्वारा नाली से भी आगे बढ़कर निर्माण कराया गया था। जिसे हटवाने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण हटाए जाने का निर्देश जारी किये जाने के बाद भी स्थिति यथावत बनी रही। पालिका प्रशासन ने कई बार नोटिस भेजा लेकिन अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। जिसके कारण बुधवार को पुलिस मौजूदगी में नगर पालिका प्रशासन द्वारा बुल्डोजर लगा कर अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। नगर में बुलडोजर गरजने से लोगों में हड़कंप मचा रहा। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, अवर अभियंता शिवा नन्द वास्को, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल, सफाई नायक होरी लाल सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।