― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघर के सामने कचरा उठाने को लेकर हुआ विवाद

घर के सामने कचरा उठाने को लेकर हुआ विवाद

  • दबंगो ने महिला को मारकर किया लहुलुहान
  • सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के चिरहिया डीह का मामला

जौनपुर धारा, करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चिरहिया डीह गांव में घर के सामने कचरा उठाने को लेकर विवाद हो गया जिसमें दबंगों ने महिला को मारकर लहुलुहान कर दिया आस पास के लोगों ने पहुंचकर एक दूसरे को अलग किए सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर कर घायल महिला को उपचार के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गए। जानकारी के अनुसार चिरहिया डीह गांव निवासी मिला चौहान पत्नी बबन चौहान ने अपने घर के सामने कचरा उठाकर फेकने को लेकर बहस कर लिए देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसमे दबंगों ने महिला को मारकर लहुलुहान कर दिए आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर एक दूसरे को अलग किए 112 नंबर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कर घायल महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला भेज दीजिए और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई पुलिस आते देख दबंगो ने घर छोड़कर फरहर हो गए। पीढ़ी ने बताया कि ये दबंग लोग और घटना को कई बार अंजाम दिए अगर पुलिस इसपर कठोर कदम उठाया होता। तो ऐसी घटनाए नही होती अभी भी पुलिस के पकड़ से दूर हैं। सरायख्वाजा थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह से संपर्क किया तो फोन कवरेज एरिया से बाहर आ रहा था।

Share Now...