Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खालिसपुर कला गांव के सामने वाराणसी-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की भेर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लगभग 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी। खालिसपुर कला गांव के सामने एक महिला का शव पाए जाने पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दी। सूचना पाते ही पुलिस बल महिला कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की कोशिश की परन्तु खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो महिला देखने से विक्षिप्त प्रतीत होती थी। उसके सिर तथा मुख पर गंभीर चोट के निशान थे। महिला ने लाल रंग की साड़ी जिस पर गुलाब का फूल छपा हुआ था तथा कत्थई रंग का ब्लाउज पहने हुए थी और गले में माला थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधि कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।