Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरवार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

मुंगराबादशाहपुर। अभिनव प्राइमरी विद्यालय सरायडीह गुर में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशप्रेम, शिक्षा का महत्व और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की तालियों की गड़गड़ाहट से सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य, विशिष्ट अतिथि राजीव प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापिका सुमन जायसवाल तथा प्रमोद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान छात्राओं सना, दिव्यांशी, दीपिका, अदिति, मुस्कान, अनामिका, रानी और शिल्पी ने स्वागत गीत, गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत और सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया।  समारोह में कक्षा में सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति, पढ़ाई, स्वच्छता और अनुशासन के लिए सिद्धार्थ, सुनैना, श्रेयांश, काव्या, अलशिफा, धीरज, सागर, हर्ष और सत्यम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षक वीरेन्द्र यादव, प्रियंका पटेल, रितु और शिवानी गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कपिल मुनि उमरवैश्य ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं विशिष्ट अतिथि राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि मजबूत विद्यालयी शिक्षा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका सुमन जायसवाल ने किया। इस अवसर पर सभासद विजेन्द्र जायसवाल, अनिल भूरे, दिलीप श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल, प्रतिभा मिश्रा, अभिनव पटेल, रिंकू सिंह, रेखा देवी, उर्मिला देवी और अमरिया साहू सहित कई अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।