
जौनपुर धारा, जौनपुर। जफरबाद क्षेत्र के कबूलपुर बाजार में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पूर्व सांसद व केराकत के विधायक तूफानी सरोज ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लोकतंत्र का मतलब क्या होता है यही नहीं पता है। इसकी बहुत दूर-दूर तक जानकारी भाजपा को नहीं है। भाजपा में कम पढ़े लिखे लोग हैं। यह लोग लोकतंत्र की परिभाषा नहीं समझते हैं। भाजपा के लोग कहते हैं कि सरकार में लोकतंत्र मजबूत हुआ है क्या यहीं मजबूत हुआ है की स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक अपना वक्तव्य दिया लोकतंत्र में सबको अभिव्यक्ति की आजादी है। अपना अपना विचार व्यक्त कर सकते है। उन्होंने अपना विचार व्यक्त किया। बहुत से लोग गर्दन काटने, जीभ काटने, हाथ काटने की बात कही इसमें भाजपा शासन को चाहिए कि लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें। लोकतंत्र में सबको अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। सबका साथ सबका विकास का नारा जो लोगों ने दिया था अब धीरे-धीरे सारे एससी ओबीसी शिक्षित लोग जान चुके हैं। यह लोग जनता से वोट लेकर और जनता को भूल जाते हैं उनके विपरीत काम करते हैं।


