Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलैंगिक हिंसा जागरूकता और समाधान कार्यक्रम का आयोजन

लैंगिक हिंसा जागरूकता और समाधान कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों में अग्रणी संस्था अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा नगर के अल्फाबेट स्कूल में लैंगिक हिंसा जागरूकता और समाधान का कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट सदैव अलग-अलग मुद्दों व योजनाओं पर कार्य करती है। संस्थाध्यक्ष उर्वशी सिंह ने बताया कि एक नया मुहिम ट्रस्ट परिवार के तरफ से आयोजित किया जा रहा है जिसमें लैंगिक हिंसा को रोकने को लेकर जागरूकता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों के बीच में प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्टून वीडियो दिखाकर उनको लैंगिक हिंसा के बारे में समझाया गया, आज जिस तरह से छोटे-छोटे बच्चें दुराचार का शिकार बन रहे हैं, ऐसे में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ, इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके दैनिक जीवन में आत्मविश्वास और स्वतंत्रता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में साइकोलॉजिस्ट साधना मौर्य ने पीपीटी के माध्यम से बच्चों को गुड टच बैड टच और उनको समझाने के साथ बताया कि आज कल बच्चे मोबाइल से ज्यादा सम्पर्क में रहते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट परिवार के क्षमा सिंह, अंकित, दिव्यांसु सिंह, ज्ञानचंद गुप्ता, आदित्य गुप्ता के साथ-साथ बहुत सारे अभिभावक और लोग उपस्थित रहे।