जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक पुलिस ने डोभी रेलवे स्टेशन के पास से लूट की घटना में आरोपित दो महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह हमराहियों संग गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर डोभी रेलवे स्टेशन से लूट की घटना में आरोपित सोनी देवी पत्नी विनोद व निर्मला पत्नी राम बचन निवासी हिरामनपुर थाना सिंधोरा वाराणसी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। इसके अलावा एक नफर वारंटी बलवंत सिंह पुत्र सुदामा सिंह निवासी अइलिया को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
― Advertisement ―
स्वच्छता-पोषण की मुहिम को धार दे रहीं प्रतिभा सिंह
खुटहन के बड़नपुर आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प योजना के तहत महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्य पुरस्कार से सम्मानित कार्यकत्री प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में लघु पुस्तकालय का उद्घाटन और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।

