Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअंतर्राष्ट्रीयलियाओचेंग शहर में हुआ भयंकर विस्फोट

लियाओचेंग शहर में हुआ भयंकर विस्फोट

चीन में शानदोंग प्रांत के लियाओचेंग शहर में भयंकर विस्फोट हुआ. उस विस्फोट में 9 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य जख्मी हो गए. कुछ लोगों की तलाश अभी तक जारी है. चीनी अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी दी है. चीनी अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट लियाओचेंग शहर के एक रासायनिक संयंत्र में हुआ. यह विस्फोट सिनोकेम होल्डिंग्स कॉरपोरेशन लिमिटेड से संबंधित लक्सी केमिकल ग्रुप के हाइड्रोजन पेरोक्साइड प्रोडक्शन एरिया में हुआ. इस विस्फोट के कारण कई लोगों की जान चली गई और कुछ लोग घायल हो गए. चाइनीज मीडिया में पहले पांच लोगों के मृत पाए जाने की खबर आई, उसके कुछ घंटे बाद बचावकर्मियों को चार और शव मिले. इसके साथ मरने वालों की संख्या 9 हो गई.

फैला धुएं और धूल का गुबार, मलबे में दबी लाशें
​रासायनिक संयंत्र में विस्फोट के कारण धुएं और धूल का गुबार काफी दूरी तरह फैल गया ​और मलबे के ढेर में कई लोग दब गए. बताया जा रहा है कि अभी भी लापता लोगों की खोज और बचाव के प्रयास अभी भी जारी हैं. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि घटनास्थल पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

Share Now...