Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलम्बित प्रकरण का शीघ्र करायें निस्तारण : जिलाधिकारी

लम्बित प्रकरण का शीघ्र करायें निस्तारण : जिलाधिकारी

  • इंडियन ऑयल कारपोरेशन के लम्बित एनओसी प्रकरण को लेकर हुई बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में इंडियन ऑयल कारपोरेशन के लंबित एनओसी प्रकरण के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक बुधवार देर सांय संपन्न हुई। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त किया कि लंबित एनओसी प्रकरण का मामला किस स्तर पर लंबित है जिस पर पीडब्ल्यूडी, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अवगत कराया कि कुछ एनओसी से सम्बन्धित प्रकरण ऐसे हैं जो नेशनल हाईवे एवं प्रोसेसिंग फीस न जमा करने के कारण लंबित है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जो भी प्रकरण नेशनल हाईवे से संबंधित है उन्हें संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर उक्त प्रकरण से अवगत कराया जाए, जिससे शीघ्र एनओसी प्रदान किया जा सके। उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके स्तर पर जो भी प्रकरण लंबित है, निस्तारण शीघ्र कराएं। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने आर.सी. वसूली की समीक्षा की और समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि रिपीटेड आरसी पर कार्रवाई करें एवं आरसी की वसूली को बढ़ाये।