Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुररोजगार मेले में युवक संघर्ष करे निराश न हो : बी पी...

रोजगार मेले में युवक संघर्ष करे निराश न हो : बी पी सरोज

जौनपुर धारा, मछलीशहर। प्रदेश सरकार बेरोजगारों की समस्या को लेकर गंभीर बनी हुई है। रोजगार देने के लिए कम्पनियों से वार्ता कर मेले के माध्यम से अवसर दिया जा रहा है। जिन युवकों का चयन नही हो सका है वे निराश नहीं हो संघर्ष करते रहे उन्हे भी शीघ्र ही सफलता प्राप्त होगी।

उक्त बातें सांसद बी.पी.सरोज ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद अपने संबोधन में कही। इससे पहले भाजपा के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल और महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने समारोह को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत फीता काट कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। ब्लाक में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियो को आवास की चाभी और प्रमाणपत्र सांसद ने दिया। मेले में कुल २६२५ पदो पर भर्ती के लिए ब्राइट आर्गनिक हर्बल एवम आयुर्वेदिक प्रा.लि.एच.डी.एफ.सी.इंडिया लि., डाबर आयुर्वेदिक इण्टरप्राइजेज, हिमालया मैनपाबर सर्विस, नवभारत फर्टिलाइजर प्रा.लि.हीरो मोटो क्राप्ट आटो मैन पावर, एक्स जेट एक्वा प्रा लि.सहित आदि कम्पनियों ने कैंपस प्लेसमेंट के लिए इंटरव्यू लिया। इसके अलावा बैकों और एल.आई.सी द्वारा भी रोजगार के विषय मे जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा नेता राकेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, नीतीश  जायसवाल, बी.डी.ओ.सचिन कुमार, प्रवीण कुमार तिवारी और सुश्री रिचा सिंह, प्रधानाचार्य राजेश दूबे, प्रबंधक अजय कुमार यादव, डा.आर.बी.चौहान, डा.विनोद कुमार पाल, गिरजा शंकर सरोज आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन कार्यक्रम के संयोजक सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने किया।