Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडेंगू की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य टीम ने डाला डेरा

डेंगू की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य टीम ने डाला डेरा

  • दूसरे दिन भी डेंगू से पीड़ित दो मरीजों का लिया सैंपल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के साहबगंज मोहल्ले में फैल रहे डेंगू की रोकथाम हेतु मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.राजेश कुमार के निर्देश पर दूसरे दिन मंगलवार को भी स्वास्थ्य टीम द्वारा दो लोगों के ब्लड सैम्पल लिए गए तथा लोगों को जागरूक किया। नगर के साहबगंज मोहल्ले के में लोग बुखार से पीड़ित होने लगे हैं। जिसकी जांच कराने पर ४लोगों के डेंगू पाजिटिव पाए जाने पर हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना मिलने पर सोमवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुखार से पीड़ित एक दर्जन से अधिक लोगों के ब्लड सैम्पल लिए। मंगलवार को फिर पहुंची जांच टीम ने दो मरीजों के ब्लड सैंपल लिए तथा लोगों को बचाव हेतु जागरूक किया। टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से मच्छर दानी का प्रयोग करने तथा घरों के आसपास साफ सफाई रखने तथा जल जमाव नहीं होने देने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ.अखिलेश चंद्र, नेत्र सहायक अखिलेश तिवारी, लैब टेक्नीशियन अरविन्द कुमार, मनोज सिंह, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।