Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुररूप बदलकर जब रास के लिए वृन्दावन, राम दर्शन के लिए अयोध्या...

रूप बदलकर जब रास के लिए वृन्दावन, राम दर्शन के लिए अयोध्या गये शिवजी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर की कथा के तीसरे दिन शिवजी व माता पार्वती के बीच  रूप बदलकर राम दर्शन के लिए अयोध्या व वृन्दावन के निधिवन में रास रचाने के मार्मिक दृश्यो का वर्णन आज के प्रसंग मे बताया गया। जौनपुर की कथा मे आगे पं.शांतनु महराज ने बताया कि राम का दर्शन पाने की इच्छा से शिवजी को काक भुसुण्डी के साथ तरकीब से भविष्य बताने वाले का रूप बनाकर ज्योतिष का विद्वान बनकर अयोध्या जाना पड़ा। यह बाद पूरे अयोध्या मे फैल गई कि कोई बड़ा ज्योतिषी आया है। माता कौशल्या भी अपने राम का भविष्य जानने के लिए ज्योतिषाचार्य शिव से मिली और राम का हाथ देखने व भविष्य जानने के लिए महल ले आई। राम का दर्शन पाकर शिव बहुत प्रसन्न हुए। इसी तरह शिव को पार्वती गोपेश्वर को गोपा से गोपी बनाकर वृन्दावन निधिवन ले आई और रास मे भाग लेकर कृष्ण दर्शन कराकर निहाल किया। इससे शिव प्रसन्न हुए। कथा के तीसरा दिन होने के कारण काफी भक्तो के आने से पंडाल भर गया था। यह कथा 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक जौनपुर के बीच बीआरपी मैदान मे हो रहा है। जिसका प्रसारण धार्मिक चैनल और यूट्यूब चैनल से भी किया जा रहा है।