जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर पर नाबालिग युवती से शादी रचा रहे युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में तो जरुर लिया परन्तु उसे कुछ ही घंटों बाद थाने से छोड़ दिया गया। युवक के परिजनों और पुलिस के बीच चली घंटो पंचायत के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ने का निर्णय लिया और युवती को भी उसके परिजनों के हवाले कर दिया। दरसल जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक भदोहीं जिले के चौवरी क्षेत्र की एक गांव निवासी युवती को उसके घर से भगा लाया था और वृहस्पतिवार की शाम वह त्रिलोचन मंदिर पर युवती से शादी रचाने पहुंचा था। शादी की रस्म पूरी होने के बाद युवक अपने विवाह का रजिस्ट्रेशन पेपर मांगने लगा जब विवाह रजिस्ट्रेशन की बात जब सामने आने लगी तो मंदिर के पुजारी द्वारा ने उनसे कागज मांगा जाने लगा। कागजात में युवक तो बालिग था परन्तु युवती नाबालिग निकली। उसके बाद युवक को रजिस्ट्रेशन पेपर देने से साफ मना कर दिया गया। काफी किचकिच के बाद जब मामला तूल पकड़ने लगा तो किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक युवती को थाने ले आई। कुछ घंटे बाद दोनों के परिजन भी थाने पर पहुंच गये। बताया जा रहा है कि युवती जब घर से गायब हुई थी तभी परिजनों ने थाने पर सूचना दिया गया था। मंदिर के पुजारी सोनू गिरी ने बताया कि लड़की नाबालिग थी इसलिए विवाह संबंधित कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है पुलिस दोनों को थाने ले गई है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
नाबालिग से शादी रचा रहे युवक को पुलिस ने छोड़ा


