Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुररिंकू सिंह ने फिर बरसाए छक्के, सुपर ओवर में 3 लगातार सिक्सर...

रिंकू सिंह ने फिर बरसाए छक्के, सुपर ओवर में 3 लगातार सिक्सर मार दिलाई जीत

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के नए सिक्सर किंग का जलवा लगातार जारी है. इंडियन प्रीमियर लीग में छक्कों की बरसात करने के बाद टीम इंडिया में जगह बनाने वाले रिंकू सिंह ने नया कमाल कर दिया है. घरेलू टी20 लीग में उन्होंने सुपर ओवर में तीन लगातार छक्के जमाते हुए टीम को जीत दिलाई. मेरठ मारविक्स और काशी रुद्रांश के बीच खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ.

मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए माधव कौशिक की दमदार अर्शशतकीय पारी की बदौलत 4 विकेट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया. माधव ने 52 गेंद पर 87 रन की पारी खेली जिसमें 9 चौके और 4 छक्के मारे. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाजी बड़ी पारी नहीं खेल पाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरे काशी की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन का ही स्कोर किया और मुकाबला सुपर ओवर में जा पहुंचा. सांसे थाम देने वाले मुकाबले को टीम इंडिया के नए फिनिशर ने अपने ही अंदाज में खत्म किया.

सुपर ओवर का रोमांच, रिंकू ने बरसाए छक्के

काशी की टीम ने सुपर ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट गंवाकर 16 रन बनाए. कर्ण शर्मा ने 10 रन बनाए जबकि मोहम्मद शरीम ने 6 रन जोड़े. लक्ष्य का पीछा करने मेरठ की टीम की तरफ से रिंकू सिंह उतरे और पहला गेंद डॉट खेला. इसके बाद अपना असली रंग दिखाते हुए लगातार तीन जोरदार छक्के जमाए और मैच एक झटके में खत्म कर दिया.

याद आए लगातार 5 छक्के 

रिंकू सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर जीत दिलाई थी. यश दयाल को पड़े यह छक्के जीवनभर याद रहेंगे. इन छक्कों ने रिंकू सिंह को स्टार बना दिया और इस बात को उन्होंने हाल में आयरलैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू करने के बाद खुद बताया था.