Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय सेवा योजना के तहत दहेज के विरुद्ध जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत दहेज के विरुद्ध जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

जौनपुर धारा, बदलापुर। जौनपुर वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत विशेष शिविर का आयोजन ब्रह्मलीन पुजारी महाराज पी.जी.कालेज तियरा के स्वयं सेवको एवं सेविकाओं द्वारा किया गया। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में दहेज प्रथा के विरूद्ध अभियान चलाकर तियरा, बछाडी, कुशहां, रामीपुर, गौजा सहित आदि गांव और चौराहों पर दहेज के विरुद्ध अभियान चलाकर दहेज के विरुद्ध संगोष्ठी आयोजित किया। जिसमें स्वयं सेवक सेविकाओं ने गीत, भाषण, नाटक के माध्यम से अपना विचार प्रस्तुत किया। स्वयं सेविकाओं की तरफ से राधा टोली की स्वयं सेविकाओं द्वारा दहेज पर आधारित बहुत ही मार्मिक नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनोद कुमार मिश्रा ने अपने विचारों को रखते हुए कहे कि दहेज समाज के लिए अभिशाप है। कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयं सेवक सेविकाओं से अपील किया कि आप सब को समाज से इस बुराई को दूर करने के लिए कदम उठाना है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी दिव्य प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी दिव्य प्रकाश सिंह, अशोक यादव, कुंवर दूबे, सुरेश रजक, विकास सिंह आदि लोग मौजूद रहे।