Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरटी.बी.मरीजों को वितरित की गई पोषक सामग्री

टी.बी.मरीजों को वितरित की गई पोषक सामग्री

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर में प्रधानमंत्री टी.बी.मुक्त भारत अभियान के तहत गोद लिए टी.बी.मरीजों को पोषक सामग्री का वितरण किया गया। पौष्टिक आहार किट का वितरण करते हुए टीवी हॉस्पिटल के एसटीएस नवीन सिंह ने कहा कि टीवी बीमारी को वर्ष 2025 तक देश से खत्म किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सामुदायिक जन भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी क्रम में संस्था द्वारा अत्यंत सराहनीय प्रयास किया जा रहा  है। संस्था के द्वारा मरीजों का अच्छा फॉलो अप भी किया गया है। जिसके चलते लगभग सभी गोद लिए मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। संस्था नि-क्षय 2.0 पोर्टल पर नि-क्षय मित्र के रूप में पंजीकृत है। इन मरीजों को आगे भी फॉलो अप और अच्छे खान-पान और देखरेख की आवश्यकता है। उक्त अवसर पर नंदलाल गौड़, रमेश कुमार, प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति, सुबाष सरोज, ठाकुर प्रसाद राय, अनिल गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अतुल, सागर कुमार श्रीवास्तव इत्यादि का सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।