Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरगांव के तालाब में मिली किशोरी की लाश, फैली सनसनी

गांव के तालाब में मिली किशोरी की लाश, फैली सनसनी

  • दस दिन पूर्व घर से गायब थी किशोरी
  • सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर भेजी पोस्टमार्टम घर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार सुबह सवायन गांव स्थित तालाब में एक किशोरी की लाश मिलने पर परिवारीजनों समेत लोगों में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम घर के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि सवायन (राम सिंह पूरा) गांव निवासी सोहन राजभर की उन्नीस वर्षीया पुत्री तारा लगभग दस दिन पूर्व घर वालों की डांट पर घर से गायब हो गई थी। परिजन इधर-उधर उसकी तलाश कर रहे थे कि इसी बीच शनिवार सुबह दस बजे उसकी लाश गांव के ही एक तालाब में तैरती हुई नजर आई। लाश मिलने की सूचना पर जहां समूचे गांव में सनसनी फ़ैल गई। वहीं मौके पर किशोरी के परिजन भी पहुंच गए। पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर सूचना पर थानाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की डांट पर किशोरी घर से गायब थी। जिसके सन्दर्भ में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। लाश पोस्टमार्टम हेतु भेज दी गई है, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं जोरों पर है।