Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल, उपचार के दौरान की...

ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल, उपचार के दौरान की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ मन्दिर का दर्शन करने जा रहे यात्री की ट्रेन की चपेट में आने से पैर कट गया तथा उपचार के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के थाना गदागंज क्षेत्र के यदुनाथ ग्राम निवासी रमन सिंह 38वर्ष पुत्र इंद्र बहादुर सिंह अपने रिश्तेदार मनु सिंह चौहान व पत्नी के साथ सुल्तानपुर-वाराणसी पैसेंजर से वाराणसी बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए जा रहे थे कि सुबह लगभग 9:30 बजे ट्रेन जाफराबाद स्टेशन पर खड़ी हुई उसी दौरान रमन सिंह पानी लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरे और पानी ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहें थे। चलती ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास करने लगे और अचानक उसी की चपेट में आकर ट्रेन के नीचे चले गए तथा उनके दोनों पैर कट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।