Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के तत्वावधान में गुरूवार को तहसील सभागार में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को सम्बोधित करते हुए तहसीलदार सदर पवन कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि देश में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है यह दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद जो आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत है और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। हर साल हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह दिन युवाओं के लिए मनाया जाता है, और उन्हें विवेकानंद के विचारों और दर्शन को अपनाने लिए प्रोत्साहित करता है। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार यादव द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जानकारी प्रदान करायी गयी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से राष्ट्रीय विधिक सेवा  प्राधिकरण एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जानेवाली योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करायी गयी। इस अवसर पर अधिवक्तागण एवं पीएलवी गण व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।