Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय आय एवं योग्यताआधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

राष्ट्रीय आय एवं योग्यताआधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित

जौनपुर धारा, बदलापुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। परिषद विद्यालय के बच्चों ने फिर सफलता का परचम लहराया है। बदलापुर ब्लॉक से कुल 426 छात्रों ने आवेदन किया जिसके सापेक्ष 22 छात्रों का चयन हुआ है। चयनित सभी छात्रों को नौवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई के लिए 4 वर्ष तक 1000 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल 48000रूपये छात्रवृत्ति मिलेगी। परीक्षा में सफल होने वाले प्रमुख विद्यालय कम्पोजिट विद्यालय दुधौड़ा के रिषभ यादव, आयुष खरवार, सत्यम यादव, अभय सिंह, अनामिका, अंकित खरवार, कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर सानी के प्रतीक्षा सिंह, कंपोजिट विद्यालय खानपुर के प्रिंस चौरसिया, शौविक मौर्य, विपिन विश्वकर्मा, कंपोजिट विद्यालय नेवादा मुखलिसपुर के आदित्य गौतम, संगम मौर्य है। जनपद के राष्ट्रीय आय एवं योग्यताआधारित परीक्षा के नोडल शिक्षक डॉ.ओम प्रकाश गुप्त बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले बच्चों के लिए विशेष तैयारी एवं पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई गई। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल समस्त छात्रों एवं उनकी शिक्षकों को हार्दिक बधाई दिया है। डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जनपद जौनपुर से कुल 6347 फार्म डाले गए थे 355 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इतनी संख्या में छात्रों का चयन प्रथम बार राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए  हुआ है। डायट प्राचार्य डॉ राकेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने शिक्षकों और छात्रों को उत्साहवर्धन किया।