Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपार्टी हित में नामांकन लिया वापस : सुरेश सोनी

पार्टी हित में नामांकन लिया वापस : सुरेश सोनी

  • सपा पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का लिया था निर्णय

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर निकाय चुनाव में गुरुवार को सभासद पति ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था लेकिन पार्टी का सम्मान करते हुए उन्होंने अपना पर्चा वापस ले लिया है। जिससे सपा ने राहत की सांस ली। बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर नगर निकाय चुनाव में सपा से सभासदी के लिए आवेदन किया था। वहीं वीते रविवार को सपा ने पालिकाध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें मोहल्ला अंजही से सरोजा देवी पति सुरेश सोनी को टिकट न मिलने के कारण उन्होंने अपने समर्थकों के बैठक कर निर्णय लिया कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगें। जैसे ही यह खबर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों को मालूम हुआ उन्होंने सभासद पति से संपर्क कर उनकी नाराजगी दूर किया। जिसके बाद जौनपुर धारा समाचार पत्र के मुंगराबादशाहपुर संवाददाता से बातचीत करते हुए सभासद पति सुरेश सोनी ने बताया कि पार्टी एक परिवार की तरह है और आपस में नाराजगी व मतभेद होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित हूं और पार्टी के हित को देखते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने नहीं लड़ने का फैसला लिया है और अपना पर्चा वापस ले लिया है।