जौनपुर धारा,जौनपुर। शनिवार को हनुमान घाट पर राष्ट्रवीर सेना’ द्वारा शहीद-ए-आजम भगतसिंह सुखदेव राजगुरु के चित्र पर सरदार संतवत सिंह चंद्रकांत पटवा ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया सेना प्रमुख महेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया, कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रवीर सेना के पदाधिकारी रोहित साहू, अंकित मोदनवाल, अभिषेक सोनी, नीरज सेठ, डॉ.सुरज जायसवाल, आशीष, नीरज, हिमांचल सेठ, मंगल सेठ, गौतम सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर अध्यक्ष महेश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि महापुरुषों के जीवन को आत्मसात करने के लिए उन्हें प़ढ़ना होगा। भगतसिंह जोशो-खरोश से लबरेज कांन्तिकारी थे, उनकी सोच व नजरिया एक दम साफ़ था, वे भविष्य की ओर देखते थे, वास्तव में भविष्य उनकी रग-रग में बसा था। उनके अपूर्व साहस राष्ट्रभक्ति और पराक्रम की झलक मात्र है। हर भारतीय को उनकी जेल डायरी पढ़ना चाहिए। वहीं विजय सिंह ने भगतसिंह के जीवन से जुड़ी घटनाक्रम को सभी को आत्मसात कराया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
राष्ट्रवीर सेना द्वारा बलिदान दिवस मनाया गया

Previous article

