Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रपति भवन के संग्रहालय प्रभारी ने प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर की जानी हकीकत

राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय प्रभारी ने प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर की जानी हकीकत

बच्चों से बेबाकी से जवाब पाकर हुए प्रसन्न

जौनपुर धारा, सिकरारा। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय प्रभारी उत्कर्ष श्रीवास्तव द्वारा प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के पठन पाठन को जानने के लिए प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर का भ्रमण किया। उनके साथ बीइओ सिकरारा आनंद प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे। संग्रहालय प्रभारी श्री श्रीवास्तव ने सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों के अधिगम स्तर की जानकारी ली। बच्चों द्वारा अपने विषय के साथ साथ पहाड़ा गिनती जिलों के नाम राज्य राजधानियों के नाम बेबाकी से बताये जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्होंने कहा कि मैंने कभी ये सोचा भी नही था कि प्राथमिक विद्यालयों में इस तरह की व्यवस्था और गुणात्मक शिक्षा पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहाँ डिस्कवरी लैब और बच्चों को इसके माध्यम से दी जा रही जानकारी वास्तव में एक अनूठा प्रयास है। मैं वहाँ पर इसकी जानकारी देकर सीधे केंद्र सरकार की शिक्षा समिति की सीधी विजिट कराकर जौनपुर की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का प्रयास करूंगा। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में स्थापित डिस्कवरी लैब के बारे में बच्चों से जानकारी ली। इस दौरान बच्चों ने कंकाल तंत्र, सूक्ष्मदर्शी, टेलीस्कोप, कंप्यूटर, दिन रात होना ग्लोब में विभिन्न देशों की स्थिति ज्वालामुखी, सौर मंडल व अन्य उपकरणों के बारे में बच्चों द्वारा बहुत अच्छे तरीके से बताया गया। श्री श्रीवास्तव ने प्रधानाध्यापक अमित सिंह व विद्यालय के शिक्षकों की जमकर तारीफ की। इस अवसर पर बीइओ आनंद सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह व एनपीआरसी सुनील सिंह विजय बहादुर सिंह, विद्यालय के शिक्षक दिनेश यादव, श्यामधर यादव, मंजू जैसवार, नेहा जायसवाल, आराधना उपाध्याय, गजाला बानो, मनोज जायसवाल, माधुरी सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।