Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजननये आउटफिट में उर्फी जावेद का वीडियो हो रहा वायरल

नये आउटफिट में उर्फी जावेद का वीडियो हो रहा वायरल

टीवी एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद को आउटफिट को लेकर क्रिएटिविटी में कोई पीछे नहीं कर सकता है। वह किस तरह की ड्रेस पहनकर आ जाएंगी अंदाज लगाना नामुकिन है। यूनिक आउटफिट के मामले में जहां पर लोगों की सोच खत्म होती है, वहां पर उर्फी जावेद की सोच शुरू होती है। उर्फी जावेद ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि अतरंगी ड्रेस पहनने में उन्हें कोई पीछे नहीं कर सकता है। उन्होंने फिर से एक यूनिक आउटफिट पहना और पब्लिक प्लेस पर नजर आई हैं। उर्फी जावेद को देखते ही पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया है और उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता हैं कि उर्फी जावेद नजर आ रही हैं और पैपाराजी को पोज दे रही हैं। उन्होंने एक बार फिर ऐसी ड्रेस पहनी है जो लोगों का ध्यान खींच रही है। इस बार उर्फी जावेद ने जो ड्रेस पहनी थी जो उनके चारों तरफ घूम रही है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह हर बार हैरान करने वाली ड्रेस पहनकर आएंगी।