Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुररामपुर थाना परिसर में नवनिर्मित आगंतुक कक्ष का क्षेत्राधिकारी मडियाहूं ने किया...

रामपुर थाना परिसर में नवनिर्मित आगंतुक कक्ष का क्षेत्राधिकारी मडियाहूं ने किया उद्घाटन

जौनपुर। क्षेत्राधिकारी मडियाहूं गिरेंद्र कुमार सिंह ने रामपुर थाना परिसर में बने नवनिर्मित आगंतुक कक्ष का उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना थाने पर या सीयूजी नंबर पर तुरंत देने की बात कही।

पुलिस को जनता का मित्र बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस मिलकर अगर चाहे तो अपराध और अपराधियों पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सकता है। जनता को बिना डरे किसी भी समस्या के लिए पुलिस से संपर्क करना चाहिए, पुलिस आपकी मित्र है। उद्घाटन के उपरांत थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने थाना परिसर में सभी चौकीदारों को साफा देकर सम्मानित भी किये और आये हुये सभी आँगन्तुक को भी सम्मान दिये। इससे आये हुये आगन्तुक थानाध्यक्ष की बहुत प्रशंसा किये। इस दौरान श्यामधर मिश्र, प्रधान निरंजन उपाध्याय, पप्पू प्रधान, नेवादा रमेश दुबे, महामंत्री धर्मेंद्र यादव, प्रधान बीकापुर योगेश त्रिपाठी, विहिप आशुतोष दुबे, दीपक पांडेय प्रधान रघुनाथपुर, प्रियांशु दीक्षित, बबलू शर्मा, सहित आदि उपस्थित रहें।