जौनपुर धारा, पंवारा। विकास खण्ड मछलीशहर क्षेत्र अन्तर्गत सरायबीका बाजार में शनिवार को राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि निश्चित तौर पर आज लोग बैंकों से अधिक से अधिक जुड़ रहे हैं। बैंकों में भी काम की अधिकता बढ़ गई है जिससे बैंक में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी भी व्यस्त हो जाते हैं। ऐसे में ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से ग्राहकों को सुलभ सेवा मिल सकेगी। शाखा प्रबंधक मुंगराबादशाहपुर ने कहा कि निश्चित तौर पर ग्राहक सेवा केंद्र के खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। इस मौके पर शाखा प्रबंधक निधि पटेल मुंगराबादशाहपुर दिनेश मिश्रा मैंनेजर आदित्य कुमार उपस्थित रहे। संचालन राज पटेल ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के संभ्रान्तजन मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी
जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
राज्यसभा सांसद ने किया ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन

Previous article


