जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के एक होटल में जिला पंचायत की एक बैठक शनिवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे अध्यक्ष श्रीकला धनन्जय सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गयी। सर्व प्रथम अपर मुख्य अधिकारी द्वारा अध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह प्रिन्शु, प्रमुखगण, जिला पंचायत सदस्यगण एवं भूपेन्द्र सिंह उपायुक्त (श्रम- रोजगार) का स्वागत करने के पश्चात अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। सदन में एजेण्डावार जिला पंचायत की गत हुई बैठक की कार्यवाही की पुष्टि किया गया। जिला पंचायत विकास योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 की कार्य योजना का प्रस्ताव पंचम राज्य वित्त आयोग योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 की कार्ययोजना एवं 15वीं वित्त आयोग (टाईड/अनटाईड) की वित्तीय वर्ष 2023-24 की कार्ययोजना का प्रस्ताव सदन द्वारा सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गयी जिसमें विभिन्न विभागों की चर्चा दौरान जल जीवन मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत ग्राम पंचायत हौज में सड़क बीचो-बीच खोदकर छोड़ दी गयी है, क्षेत्रीय सदस्य बाघ सिंह चौहान द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गयी एवं अन्य सदस्यगण के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति एवं जल आपूर्ति करने वाली पाइप लाईने खराब हो गयी है, साथ ही साथ कई सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में हाई मास्ट लाईट व सड़क एवं नाली निर्माण की मांग की गयी। तत्क्रम में अध्यक्ष द्वारा उक्त समस्या को लिखित रूप से अवगत कराये जाने की मांग की गयी, जिस पर उचित कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वासन दिया गया तथा सदस्यों के क्षेत्रो में निर्माण कार्यों हेतु प्रस्ताव की भी मांग की गयी, जिस पर कार्यों के प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराये जाने का आश्वासन दिया गया। बृजेश कुमार सिंह प्रिन्सू द्वारा अवगत कराया गया कि जिला पंचायत के कार्यों की गुणवत्ता बहुत ही अच्छी है। अध्यक्ष के प्रयास से मुख्यमंत्री की अनुकम्पा से पाइलट प्रोजेक्ट के रूप में 5 जनपदों को जिला पंचायत विभाग में अधिशासी अभियन्ता का पद सृजित हुआ है, जिसमें से एक जनपद जौनपुर भी है। साथ यह भी अवगत कराया गया कि जिला योजना समिति में जिला पंचायत सदस्य की संख्या अधिक है, जिससे जिला योजना के कार्यों को जिला पंचायत को दिये जाने हेतु प्रयास किया जा रहा है तथा शासन द्वारा जिला पंचायत की आय बढ़ाये जाने हेतु जारी शासनादेश का उल्लेख किया गया। बैठक में महेन्द्र यादव, अमरेश रतन सिंह, लक्ष्मीकान्त यादव, विकास यादव, श्रुतिकृति सिंह, डा. सुनीता वर्मा आदि सदस्य एवं सत्येन्द्र सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत, मुंगराबादशाहपुर बृजेश यादव प्रमुख क्षेत्र पंचायत खुटहन, संजय सिंह प्रमुख क्षेत्र पंचायत, सिकरारा, मनोज यादव प्रमुख क्षेत्र पंचायत बक्शा, विमलेश यादव प्रमुख क्षेत्र पंचायत धमार्पुर तथा अन्य विकास खण्डों के ब्लाक प्रमुखगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत के समस्त सदस्यों से अनुरोध किया गया कि जो सदस्य जिला पंचायत विकास योजना हेतु प्रस्ताव नहीं दिये है, वह सभी लोग प्रस्ताव दे दे जिससे जिले स्तर पर आहूत होने वाली जिला योजना की बैठक में रखा जाय। अन्त में अध्यक्ष द्वारा सदन में उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
जिला पंचायत की बैठक में कार्ययोजना के प्रस्ताव पर हुई चर्चा

Previous article

