Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरराज्यमंत्री ने मन्दिर परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राज्यमंत्री ने मन्दिर परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

जौनपुर धारा, जौनपुर। हर गांव अयोध्या हर मन्दिर अयोध्या धाम के तहत दियावॉ महादेव मन्दिर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिहं ने मन्दिर परिसर में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रभारी मंत्री ने उपस्थित सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि 22 जनवरी को भगवान श्री राम पावन धाम में विराजमान होंगे। पूरे भारत के लिए यह गौरव का क्षण होगा। उन्होंने कहा कि इस दिन के लिए अनेक लोगों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी, हम सभी भाग्यशाली है कि अपनी आंखो से देखने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत गांव के मन्दिरों पर सफाई की जा रही है और सन्देश दिया जा रहा है कि पूरा भारत स्वच्छ हो जाए। भगवान श्री राम सभी पर अपनी कृपा बरसाते रहे। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदो को कम्बल वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रामविलास पाल, ब्लॉक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह, सुशील मिश्रा, मेहीलाल गौतम, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं कुणाल गौरव, पीडी जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी वी.के.यादव, खण्ड विकास अधिकारी मड़ियाहूँ सहित अन्य उपस्थित रहे।