Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअभियोजन सम्बन्धित बैठक में जिलाधिकारी दिशा निर्देश

अभियोजन सम्बन्धित बैठक में जिलाधिकारी दिशा निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में अभियोजन से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में लंबित मुकदमो, राजस्व, पॉक्सो सहित एससी एसटी आदि से सम्बन्धित वादों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा गत माह में दायर मामलों, निस्तारित मामले, न्यायालयों में निर्णित व विचाराधीन मुकदमों, पॉक्सो से सम्बन्धित मुकदमों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि जिन भी अधिवक्ताओं द्वारा गत तीन माह में एक भी मामले निस्तारित नही कराए गये है इसकी रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।इस सम्बंध में विधि पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही सभी लम्बित वादों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.एवं रा.) राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, एसपी सिटी बृजेश कुमार, उपजिलाधिकारीगण सहित समस्त विधि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।