Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररंजीत भोजवाल बने राष्ट्रीय संगठन मंत्री, शुभचिंतकों ने दी बधाई

रंजीत भोजवाल बने राष्ट्रीय संगठन मंत्री, शुभचिंतकों ने दी बधाई

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। अखिल भारतीय जागृति सर्व वैश्य परिवार महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता भोजवाल ने मुंगराबादशाहपुर नगर के साहबगंज मोहल्ला निवासी रंजीत भोजवाल को राजनीति चेतना प्रकोष्ठ मंच का राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया है। रंजीत भोजवाल को भेजें गए मनोनयन पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता भोजवाल ने बताया है कि संगठन के प्रति आपकी सच्ची लगन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं कर्मठता को देखते हुए आपको राजनीति चेतना प्रकोष्ठ मंच का राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया जाता है। इस दौरान रंजीत भोजवाल ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपा है, उस पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता होगी। मनोनीत किए जाने पर सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक आलोक कुमार गुप्त पिन्टू, संतोष गुप्ता, आदित्य गुप्ता, सुभाष मिश्रा, विनय सिंह, उमाशंकर गुप्ता, दीपक गुप्ता, विपिन गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजीव जायसवाल, प्रदीप भोजवाल, शंकर लाल, धर्मेंद्र सिंह व अमित भोजवाल सहित उनके समर्थकों मित्रों एवं सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।