― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविवेकवान नेतृत्व विकास प्रशिक्षण का शुभारम्भ

विवेकवान नेतृत्व विकास प्रशिक्षण का शुभारम्भ

जौनपुर धारा, जौनपुर। विवेकवान नेतृत्व विकास हेतु पंचपरमेश्वर विद्यापीठ द्वारा क्षेत्र के सूर्यपाल गंगा प्रसाद सिंह न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण और सन्दर्भ केंद्र का शुभारम्भ किया गया। उक्त कार्यक्रम विवेकानंद के जन्म दिवस पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजेन्द्र प्रसाद सिंह पूर्व प्रधानाचार्य व अध्यक्षता विजय प्रकाश उर्फ साधू तिवारी ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में देवेश कुमार सिंह ने मार्गदर्शन दिया। इस दौरान क्षेत्र के महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन सुशील यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाच्ाार्य छविराज प्रजापति, रमेश मिश्रा, जेपी सिंह, रामजी यादव, प्रमोद यादव, आशा वर्मा, कविता सिंह, प्रेमशिला सिंह सहित आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहें।

Share Now...