Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंजय सिंह को राज्यसभा भेजने पर आप ने मनाया जश्न

संजय सिंह को राज्यसभा भेजने पर आप ने मनाया जश्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह के नेतृत्व में सभी आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और सभी को मिठाई खिलाकर मुंह भी मीठा कराया। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा में भेजे जाने के बाद उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता, न केवल उत्साह में डूबे हुए हैं बल्कि हर्ष और उल्लास के साथ अपनी प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं इन दिनों पूरे उत्तर प्रदेश में कमोबेश उत्साह का ही माहौल देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सूर्य नारयण सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी संजय सिंह भले ही जेल में हैं, लेकिन जेल से उन्होंने जो संदेश दिया हैं कि तानाशाही से, जेल से, मुकदमों से डरना नहीं हैं और आम आदमी की लड़ाई लड़ करके लोगों की आवाज को बुलंद करना हैं। यह सभी आप कार्यकर्ताओं के लिए बहुत प्रेरणादायक हैं। उक्त अवसर पर जिला सचिव शैलेंद्र यादव, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मौर्या, जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, जिला सचिव रंभा सिंह, जिला उपाध्यक्ष साधना त्रिपाठी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, यूथ विंग प्रदेश सचिव बबलू गुप्ता, अशोक बिन्द, नीलम यादव सहित इत्यादि लोग शामिल रहें।