जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली परिसर में रविवार की सुबह योग शिविर आयोजित किया गया जिसमें योग गुरु ने पुलिसकर्मियों को फिट रहने के गुर सिखाए। योग गुरु ने पुलिसकर्मियों को ताड़ासन, उक्तकटासन, चक्रासन सहित अन्य योग सिखाने के साथ ही अनुलोम विलोम प्राणायाम, सूर्यभेदन प्राणायामों का प्रशिक्षण और ओम के उच्चारण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने योग प्राणायाम के इस अभ्यास को पुलिस कर्मियों के लिए लाभकारी बताते कहा कि योग प्राणायाम के अभ्यास से पुलिस कर्मियों को विशेष लाभ मिलेगा। योग प्रशिक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव राय, निरीक्षक राकेश तिवारी, एसआई विद्यासागर सिंह, जुगल किशोर राय, हेड का़ राम राकेश सिंह, अखिलेश, जयचंद यादव, राकेश पाल सहित तमाम पुलिस के जवान योग परीक्षण में मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
योग शिविर में पुलिसकर्मियों ने सीखा स्वस्थ रहने का गुर

Next article

