Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरयुवा महोत्सव के लिए पीयू की प्रतिभाओं का हुआ चयन

युवा महोत्सव के लिए पीयू की प्रतिभाओं का हुआ चयन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का तीन जनवरी को आईबीएम भवन में 16 प्रतियोगिताओं के लिए विश्वविद्यालय परिसर सहित सम्बद्ध वििभन्न महाविद्यालयों के छात्रों का चयन हुआ। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस.मौर्य के निर्देश पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने विभिन्न महाविद्यालयों से आये प्रतिभागियों और प्राध्यापकों का स्वागत किया। विदित है कि इस बार युवा महोत्सव का प्रदेश स्तर का कार्यक्रम 12-13 जनवरी को प्रस्तावित है। इसमें प्रदेश के समस्त राज्य विश्वविद्यालय के प्रतिभागी शामिल होंगे। संगीत, नृत्य, वाद विवाद, थियेटर और फाइन आर्ट के कुल 16 प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी जिसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय के टीम के चयन के संयोजक डॉ. रसिकेश और प्रोफेशनल के रूप में यूनाइटेड ड्रीम्स के द्वारा चयन प्रक्रिया सुनिश्चित की गई। सभी श्रेणियों में छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया जिसमें से उत्कृष्ट छात्रों की टीम का फाइनल चयन सूची 10 जनवरी को नोडल अधिकारी डॉ. मनोज मिश्र को दी जाएगी। कार्यक्रम की विभिन्न श्रेणियों में डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, अनुपम कुमार, मोहम्मद अबू सालेह, अभिनव श्रीवास्तव, राज, सिद्धांत सेठी, अनमोल साहू आदि का सराहनीय सहयोग रहा।