Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरयासिर अली बांग्लादेश बनाम भारत पहला टेस्ट दूसरा दिन आज

यासिर अली बांग्लादेश बनाम भारत पहला टेस्ट दूसरा दिन आज

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच चटगांव में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 404 रन बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम बैटिंग कर रही है. बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही. टीम ने 75 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवा. दिया. टीम का दूसरा विकेट यासिर अली के रूप में गिरा. उन्हें उमेश यादव ने क्लीन बोल्ड कर दिया. उमेश की घातक गेंदबाजी का नजारा एक वीडियो में दिखाई दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भारतीय पारी के बाद बांग्लादेश के लिए नजमुल शंटो और जाकिर हसन ओपनिंग करने आए. नजमुल पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद यासिर अली बैटिंग करने आए. उन्हें उमेश यादव ने क्लीन बोल्ड कर दिया. उमेश के ओवर की तीसरी गेंद को यासिर समझ नहीं पाए और चकमा खा गए. इसके बाद गेंद सीधा स्टम्प्स में जा घुसी. बॉल इतनी तेज थी कि एक स्टम्प हवा में उछलकर दूर जा गिरा. यासिर 17 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस तरह बांग्लादेश ने अपना दूसरा विकेट महज 5 के स्कोर पर गंवा दिया था. गौरतलब है कि भारत ने मैच के दूसरे दिन अपनी पारी में ऑल आउट होने तक 404 रन बनाए. इस दौरान चेतेश्वर पुजारा ने 90 रनों की शानदार पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने 192 गेंदों का सामना करते हुए 86 रन बनाए. रविचंद्रन अश्विन ने 58 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने 113 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 2 छक्के लगाए. कुलदीप यादव ने 40 रनों का योगदान दिया.