- मोदनसेन महाराज की मूर्ति का हुआ अनावरण
जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के कायस्थाना मोहल्ले में मोदनवाल समाज का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें मोदनसेन महाराज की मूर्ति का अनावरण भी किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदनवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. घनश्यामदास मोदनवाल ने कहाकि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है जब उस समाज के बुजुर्ग और बुद्धिजीवी नियमित अंतराल पर समाज के लोगों को सामाजिक बुराइयों के प्रति आगाह करते रहे और इसी प्रकार समाज की भलाई के लिए बौद्धिक सम्मेलन भी आयोजित किए जाने चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य ने कहाकि सामाजिक छुआछूत को दूर करने में मोदनवाल समाज प्रारंभ से ही अग्रणी रहा है जिसके द्वारा बनाए गए भेज को भगवान को भी अर्पित किया जाता है और सर्व समाज बिना किसी छुआछूत और भेदभाव के ग्रहण करता है। कहा कि कोई भी समाज सिर्फ आर्थिक तौर पर मजबूत होकर शक्तिशाली नहीं बनता है जब तक की वह समाज शैक्षिक और राजनीतिक रूप से भी मजबूत न हो। कहा कि समाज की मजबूती के लिए समाज के पढ़े-लिखे लोगों को और सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों को आगे बढ़ कर सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास मोदनवाल और संचालन अरविंद मोदनवाल ने किया। सम्मेलन की समाप्ति पर मोदनसेन महाराज की मूर्ति का अनावरण किया स्थानीय एक प्रमुख चौराहे का नामकरण की मोदनसेन महाराज वेâ नाम पर किया गया। सम्मेलन के आयोजक और समाज के राष्ट्रीय महामंत्री हरिशंकर लाल मोदनवाल और मदन ने आभार प्रकट किया। प्रमुख उपस्थित लोगों में आनंद स्वरूप, ज्ञान प्रकाश, मक्खन लाल, ओमप्रकाश, हर्ष मोदनवाल, प्रहलाद मोदनवाल, नागेंद्र प्रसाद मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।



