Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबेटे की मौत के सदमे से मां ने भी तोड़ा दम

बेटे की मौत के सदमे से मां ने भी तोड़ा दम

  • लम्बी बीमारी के चलते हुई थी बेटे की मौत

जौनपुर धारा, मछलीशहर। बीमारी से हुई अपने बेटे की मौत का सदमा बुजुर्ग महिला बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने भी तीसरे दिन दम तोड़ दिया। मां-बेटे की मौत से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय विकास खंड के ग्राम जमालपुर निवासी आशीष पाल (३२) पुत्र स्व. सूर्य लाल पाल कुछ माह से संक्रामक बीमारी से ग्रसित था। उसका उपचार जिले के निजी अस्पताल में जारी था। परंतु आशीष पाल के स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने के कारण उसे परिजनों ने पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टरों के परामर्श के बाद उसे महाराष्ट्र के निजी हॉस्पिटल में ले गए वहां भी उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया। उपचार के दौरान १० नवंबर को उसकी मौत हो गई। इधर पुत्र की मौत की खबर पर ६८ वर्षीया उसकी मां सुखराजी देवी पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने सुखराजी को हरसंभव प्रयास कर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए ढाढस बंधाने का प्रयास किया लेकिन बेटे की मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर पाई और शुक्रवार अचानक तबीयत खराब हो गई। परीजनों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन शनिवार को सुबह सुखराजी ने प्राण त्याग दिया। उधर घर के लोग महाराष्ट्र से आशीष की अस्थि कलश लेकर प्रयागराज आए और गांव से परिवार के लोग उसकी मां के शव को लेकर भी प्रयागराज गए जहां पर अंतिम संस्कार किया गया।