Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरचालक को बंधक बनाकर डिग्री कॉलेज के प्रबंधक का अपहरण

चालक को बंधक बनाकर डिग्री कॉलेज के प्रबंधक का अपहरण

जौनपुर के सरायबिरु में शनिवार को 10 से ज्यादा बदमाशों में असलहे का भय दिखाकर चालक को बंधक बनाकर एक महाविद्यालय के प्रबंधक का अपहरण कर लिया। इससे हड़कंप मच गया। शाम तक पता न चलने पर प्रबंधक के पिता ने केराकत कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आरपीएस संस्थान के प्रबंधक कृष्ण कुमार यादव उर्फ विक्की शनिवार को सरायबीरू स्थित अपने आवास पर थे। दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे उन्होंने ड्राइवर को फोन कर महाविद्यालय चलने के लिए कहा। ड्राइवर आशीष कुमार यादव उर्फ मुलायम जैसे ही उनके आवास पर पहुंचा।

उसी समय बदमाशों ने चालक को पकड़कर अपने वाहन में बैठा लिया। शोर सुनकर प्रबंधक कृष्ण कुमार यादव  आवास से बाहर निकले तो बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए उनको भी अपने वाहन में बैठा लिया और उनके वाहन को साथ लेकर चलते बने। यह देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

सभी लोग अपने-अपने स्तर से पता लगाने लगे कि आखिर में वह कौन थे जो प्रबंधक को अपने साथ ले गए। थोड़ी देर के बाद प्रबंधक और उनके वाहन चालक दोनों का मोबाइल बंद आने लगा। परिजनों ने संभावित जगहों पर पता किया फिर शाम सात बजे कोतवाली में पहुंचकर अपहरण की सूचना दी। प्रबंधक के पिता रामापति यादव ने तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली ह

जौनपुर के सरायबिरु में शनिवार को 10 से ज्यादा बदमाशों में असलहे का भय दिखाकर चालक को बंधक बनाकर एक महाविद्यालय के प्रबंधक का अपहरण कर लिया। इससे हड़कंप मच गया। शाम तक पता न चलने पर प्रबंधक के पिता ने केराकत कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आरपीएस संस्थान के प्रबंधक कृष्ण कुमार यादव उर्फ विक्की शनिवार को सरायबीरू स्थित अपने आवास पर थे। दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे उन्होंने ड्राइवर को फोन कर महाविद्यालय चलने के लिए कहा। ड्राइवर आशीष कुमार यादव उर्फ मुलायम जैसे ही उनके आवास पर पहुंचा। उसी समय बदमाशों ने चालक को पकड़कर अपने वाहन में बैठा लिया। शोर सुनकर प्रबंधक कृष्ण कुमार यादव  आवास से बाहर निकले तो बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए उनको भी अपने वाहन में बैठा लिया और उनके वाहन को साथ लेकर चलते बने। यह देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।