Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअंतर्राष्ट्रीयमैच जीत जाइए तो वेश्याओं से भरी बस गिफ्ट करूंगा : सिल्वियो...

मैच जीत जाइए तो वेश्याओं से भरी बस गिफ्ट करूंगा : सिल्वियो बर्लुस्कोनी

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने अपनी मोंज़ा फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों से अजीबोगरीब वादा किया है. उन्होंने फुटबॉल टीम से कहा है कि अगर वे टॉप A प्रतिद्वंद्वी टीम को मैच हराने में कामयाब रहे तो वह उनके लिए वेश्याओं से भरी एक बस लाएंगे. बबर्लुस्कोनी अक्सर अपने ऐसे बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं.

पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी पर 2011 में एक नाबालिग वेश्या के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगा था. इसके बाद सिल्वियो को जेल भी हुई. हालांकि, उन्हें 2015 में अपील पर बरी कर दिया गया था. न्यायाधीश ने पूर्व प्रधानमंत्री को ये कहकर बरी किया था कि उनको इस बात का नहीं पता था कि वेश्या नाबालिग थी. 86 वर्षीय बर्लुस्कोनी ने वीडियो में कहा, “मैंने दोस्तों से कहा … अब आप मिलान, जुवेंटस खेलेंगे. अगर आप इन शीर्ष टीमों में से एक के खिलाफ जीतते हैं तो मैं लॉकर रूम में वेश्याओं की एक बस लाऊंगा.” इस वीडियो क्लिप की उनके राजनीतिक विरोधियों ने व्यापक रूप से निंदा की है. मध्यमार्गी इटालिया वाइवा पार्टी की एक सीनेटर डेनिएला स्ब्रोलिनी ने इसे “बर्लुस्कोनी की सामान्य नारी द्वेषी भाषा” कहा. हालांकि, बाद में बुधवार को बर्लुस्कोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि “लॉकर रूम जोक” इस तरह के आक्रोश को भड़का सकता है. बर्लुस्कोनी ने 2018 में मोंज़ा फुटबॉल टीम को को खरीदा था. वे वर्तमान में 20-टीम लीग में 14वें स्थान पर हैं.  गौरतलब है कि एक समय पर इटली की राजनीति में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में पहचाने जाने वाले बर्लुस्कोनी इस वक्त राजनीति में इतनी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. उनकी पार्टी की लोकप्रियता भी घटती जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बर्लुस्कोनी की सेहत भी इन दिनों कुछ ठीक नहीं है.

Share Now...