Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत संग्रह की मिट्टी

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत संग्रह की मिट्टी

जौनपुर धारा, बदलापुर। ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत रविवार को कुशहाँ द्वितीय गांव के पंचायत प्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं व ग्रामीणो की उपस्थिति में हर घर से मिट्टी एकत्रित किया गया। ग्राम प्रधान आशीष मिश्रा ने ग्रामवासियों को मेरी माटी मेरा देश अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हर घर से मिट्टी एकत्रित होकर ब्लॉक स्तर पर दिल्ली बलिदान पार्क के निर्माण के लिए जाएगी। हमें भी गर्व का अनुभव होगा कि हमारे घर की मिट्टी देश को आजाद करने वाले शहीदों के बलिदान पार्क के निर्माण में लगी है।भाजपा जिला मंत्री अवधेश यादव ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत रविवार को कुशहाँ द्वितीय गांव के प्रत्येक घर जाकर मिट्टी को कलश में डलवाने का कार्य किया गया। जिससे उनकी घर की मिट्टी एक अच्छे कार्य में लग सके। लोगों में एक देश भक्ति जोश देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी इकट्ठा रहे। भारत माता की जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा। बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं द्वारा भी कलश में अपने घर की मिट्टी डालने के प्रति उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आशीष मिश्रा, पंचायत सचिव अवनीश कुमार, पंचायत सहायक सिम्पी पांडेय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सुशीला गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री अवधेश यादव, मण्डल महामंत्री मनोज तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक रुद्र पाठक, भाजपा बूथ अध्यक्ष प्रमोद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।