Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक का छापा, मची अफरा तफरी

मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक का छापा, मची अफरा तफरी

  • दवाओं का लिया गया नमूना, 12 दुकानों का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, केराकत। दवाओं की गुणवत्ता परखने और नशे वाली दवाओं की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए औषधि निरीक्षक चंद्रेश द्विवेदी एवं आबकारी निरीक्षक आदित्य सिंह की संयुक्त टीम ने मुफ्तीगंज और केराकत बाजार में शुक्रवार को 12 मेडिकल स्टोरों की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई दुकानदार तो दुकान का शटर गिराकर फरार हो गए। एंटीबायोटिक और एंटी एलर्जिक दवाओं का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। औषधि निरीक्षक चंद्रेश द्विवेदी ने बताया कि बदलते मौसम के चलते सर्दी, खांसी, बुखार एवं अन्य बीमारियों में प्रयोग की जाने वाली औषधि की गुणवत्ता एवं संबंधित क्रय विक्रय अभिलेखों की जांच की गई। केराकत व मुफ्तीगंज बाजार स्थित मेडिकल स्टोरों से कुल चार एंटीबायोटिक टैबलेट, कैप्सूल, एंटी एलर्जिक औषधियों का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।