जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। नवसृजित नगर पंचायत की प्रथम महिला अध्यक्ष सीतामढ़ी सोनकर सहित चुने गए 15 सभासदों में 13 सभासदों को एसडीएम माज अख्तर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह, विनय सिंह, गुड्डू सिंह, राधेश्याम विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष धमार्पुर, मनोज सिंह, रिंकू सोनकर, रामाश्रय सोनकर, सतीश साहू, नीलम पाल, कैलाश सिंह, हिटलर सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने कहा कि नगर पंचायत के गठन के बाद विगत 3 वर्षों में 10 करोड़ की लागत से नगर का विकास कार्य करवाया गया है अब आगे के विकास कार्य नवनिर्वाचित अध्यक्ष के दिशा निर्देशन में करवाए जाएंगे। उन्होंने नगर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कूड़ा अपने घरों के बाहर समय से रख दें ताकि कूड़ा वाले गाड़ी आकर कूड़ा उठा सके। जिनके पास शौचालय नहीं हुआ ऑनलाइन आवेदन कर दें उनके यहां शौचालय बनवाया जाएगा खुले में शौच प्रतिबंधित है।
― Advertisement ―
नवसृजित नपं की प्रथम महिला अध्यक्ष को एसडीएम ने दिलाई शपथ

Previous article
Next article

