जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव में पैमाइश के बाद हुई मेड़बंदी का मेड़ व खेत जोतने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई में जुटी हुई है। बताते चले कि गांव के चन्दन पुत्र कल्लू प्रसाद ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाए हैं कि वह आराजी संख्या 255/0.996 का बैनामेदार है। न्यायालय की सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्व व पुलिस टीम 11 जून 2023 को तहसील प्रसाशन द्वारा पैमाइश के बाद मेड़बंदी करवाकर कब्जा दिलवाया गया। परंतु विपक्षी ने मेड़ को नष्ट कर उक्त खेत को जोत लिया। मना करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित ने लिखित सूचना एसडीएम को दिया। कोतवाली पुलिस ने हल्का लेखपाल की रिपोर्ट और पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर बिपक्षी यज्ञ प्रताप सिंह पुत्र अनुरूद्ध सिंह और शनी सिंह पुत्र यज्ञ प्रताप सिंह निवासी कस्तूरीपुर बदलापुर के खिलाफ धारा 434,504,506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
मेड़बंदी का मेड़ जोतने वाले दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज



