जौनपुर धारा, खुटहन। ब्लाक सभागार में रविवार को मेरापथ एजूकेशन द्वारा राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन नमामि गंगे व जल आपूर्ति विभाग की तरफ से हर घर जल के अन्तर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम प्रधान व सदस्य को दिया गया। कार्यक्रम का उदघाटन सहायक विकास अधिकारी अखिलेश वर्मा ने किया। उन्होने कहा कि जल ही जीवन है पानी को बेकार न बहाये। प्रशिक्षक अरविन्द वर्मा ने पानी का सदुपयोग कर बर्बादी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जल है तो कल है। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से पानी बचाने का आह्वान किया। इस मौके पर संतलाल सोनी प्रधान, रामकुमार उपाध्याय, राजू यादव, संजय, अवनीश, रविन्द्र, विवेक, रागनी, अभिमन्यु, आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
जल जीवन मिशन का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Previous article
Next article

