Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरमूल सुविधाओ के लिए कुलपति से मिला कर्मचारी संघ

मूल सुविधाओ के लिए कुलपति से मिला कर्मचारी संघ

  • पदोन्नति,शासनादेश और वेतन पर हुई कुलपति से वार्ता

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की मूल सुविधा और पदोन्नति तथा शासनादेश से पद परिवर्तन और वेतन निर्धारण के संबध को लेकर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्दकिशोर सिंह व महामंत्री रमेश यादव ने कुलपति से मुलाकात कर समस्याओं को अवगत कराया है। जिस पर उन्होंने बताया कि कोई पति से सार्थक वार्ता हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों को हित को देखते हुए सभी काम किए जाएंगे। बता दे कि शनिवार को कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह कुलपति वंदना सिंह से उनके कार्यालय में मिलकर कर्मचारियों की मूल सुविधा तथा हो रही समस्याओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि कर्मचारी की जो भी सुविधा उन्हें मिलनी चाहिए साथ ही। महामंत्री रमेश यादव ने कुलपति को पदोन्नति, शासनादेश 26 सितंबर 2013 से पद परिवर्तन एवं वेतन निर्धारण संबंधित लाभ के नियम अनुसार निस्तारण के बारे में भी अवगत कराया। जिससे विश्वविद्यालय में काम कर रहे कर्मचारी तथा विश्वविद्यालय के विकास में किसी प्रकार का ववधान उत्पन्न ना हो। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो.वंदना सिंह की तरफ से कर्मचारियों के हित को देखते हुए उन्होंने सार्थक वार्ता की है और जल्द ही कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाएं उन्हें उपलब्ध होगी।