जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। बादशाहपुर लखनऊ रेल प्रखण्ड पर स्टेशन के पूर्वी छोर पर मालगाड़ी आते ही युवती पटरी पर लेट गई, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवती ने मौत को क्यों गले लगाया यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार की सुबह 10बजे मालगाड़ी जा रही थी। मालगाड़ी तेज रफ्तार में थी, जैसे ही ट्रेन पूर्वी छोर पर पहुंची वहीं पर खुदकुशी की नियत एक बीस साल की युवती खड़ी थी। ट्रेन आते ही युवती ट्रेन के आगे लेट गई। जब तक कुछ समझ पाते तब तक ट्रेन युवती को विभक्त करते हुए चली गई। मालगाड़ी जाने के बाद युवती के आस पास के लोग पहुंचे तो देखा की युवती की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को शिनाख्त करने की कोशिश की गई। लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल को देखते हुए जीआरपी पुलिस जंघई को दे दी है। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है कि युवती ने आत्महत्या की है। शव को पहचान कराने की कोशिश की गई। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...


